सेना का ट्रक खाई में गिरा, बलिया का जवान शहीद

सेना का ट्रक खाई में गिरा, बलिया का जवान शहीद

बलिया -के पकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदरा गांव निवासी सेना के जवान की जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन के दौरान आन ड्यूटी शहीद होने के बाद गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। सन्नाटे को शहीद जवान के परिजनों का करूण क्रन्दन चीर रहा है। शहीद जवान का शव सोमवार की सुबह आने की संभावना है।

बता दें कि जम्बू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार की दोपहर सेना का ट्रक खाई में गिर गया था। जिसमें सेना के चार जवानों की मौत हो गयी। वहीं दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उक्त जवानों में जितेन्द्र भी शामिल थे। घटना की सूचना परिजनों को शनिवार की शाम को मिली। सूचना मिलते ही परिजनों में करूण क्रन्दन मच गया
2013 में सेना में हुए थे भर्ती सेना के जवान के रूप में जितेन्द्र यादव 2013 में 13वीं राष्ट्रीय राइफल में भर्ती हुए थे। जितेंद्र यादव जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में कार्यरत थे। शहीद जवान जितेंद्र यादव दो भाई है। एक छोटा भाई गांव में ही खेती और पढ़ाई करता है। जितेंद्र के पिता की पहले ही मौत हो गई थी। जितेंद्र की शादी 2017 में प्रियंका यादव से हुई थी। जिनसे एक बेटी छः वर्ष की है और एक छोटा बेटा चार वर्ष का है।

शुक्रवार की रात पत्नी से हुई थी बात जितेंद्र यादव अपनी पत्नी प्रियंका यादव से शुक्रवार रात्रि में बात हुई थी। रोते-बिलखते हुए पत्नी ने बताया- वे बोले थे कि आपकी तबियत खराब है,दवा लीजिए। तत्पश्चात उन्होंने परिवार का हाल-चाल जाना। सेना के जवान जितेंद्र यादव की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी, मां, भाई राणा प्रताप यादव का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

वहीं गांव का माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि अभी हाल ही में जितेंद्र छुट्टी पर गांव आये थे। बीस दिसंबर को ड्यूटी ज्वाइन किया था। शहीद जवान का शव जम्मू कश्मीर से सेना के निजी हेलीकाप्टर से दिल्ली लाया जाएगा। जहां से वाराणसी और उसके बाद उनके पैतृक गांव जगदरा पहुंचेगा। जहां सेना के नियमानुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!